समूह व बैंक सखियों ने मानदेय न मिलने को लेकर ज्ञापन सौंपा
कानपुर, मई 16 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर विकास खंड में सीडीओ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह सखियों और बैंक सखियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए गए, वहीं दूसरी ओर मिशन से जुड़ी कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर अपना रोष जताया। संदलपुर ब्लॉक में 1007 स्वयं सहायता समूह संचालित हो रहे हैं। शनिवार की शाम सीडीओ विधान जायसवाल ने बैठक में 924 और स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। सीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने समूह सखियों को निर्देशित करते हुए कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सखियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.