समूह लोन के नाम पर 11.44 लाख रुपये की ठगी का आरोप, मामला दर्ज
पूर्णिया, जून 17 -- बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी पंचायत अंतर्गत गण्डवास गांव की आठ महिलाओं ने समूह लोन के नाम पर 11 लाख 44 हजार 500 रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिलाओं में असगरी, अमीना, नारगीर समेत अन्य शामिल हैं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गण्डवास गांव निवासी एक युवक ने विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से महिलाओं के नाम पर लोन दिलाने के नाम पर राशि उठाई और बाद में फरार हो गया। पीड़िता असगरी ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से एलएनटी फाइनेंस लिमिटेड, आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड, नेबफिन्स लिमिटेड तथा एलटी फाइनेंस के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर महिलाओं के नाम पर ऋण स्वीकृत कराया। यह भी पढ़ें- कइ महिलाओं से लाखों की लोन ठगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.