महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न अभिलेखों एवं योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत स्थापना रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, मनरेगा के एफटीओ व मस्टर रोल रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच से की गई। एनआरएलएम विभाग में इस वित्तीय वर्ष में समूह गठन की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 327 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 191 समूहों का गठन हो सका है। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र समूह गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत कार्यालय में डुप्लीकेट डाटा के संबंध में भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि डुप्लीकेट डाटा हटाने की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.