मधुबनी, अप्रैल 5 -- लदनियां,निज संवाददाता। जीविका दीदियां समूह क्रांति से जुड़कर अब काफी तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। महिलाएं अब स्वरोजगार से जुड़कर परिवार में आर्थिक मदद दे रही हैं। उक्त बातें जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पोशाक निर्माण केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहीं। उन्होंने जीविका दीदियों से कहा कि स्वरोजगार से जोड़ने का यह छोटा सा प्रयास है। आगे इसे और अधिक विस्तार दिया जाएगा। बताया कि प्रखंड में अभी कुल सात हजार छह सौ नब्बे बच्चे विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित हैं। जिनमें तीन हजार नौ सौ नब्बे लड़के तथा सैंतीस सौ लड़कियां हैं। प्रति बच्चे दो सेट पोशाक देने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल पंद्रह हजार तीन सौ अस्सी सेट पोशाक की आवश्यकता होगी। अभी प्रखंड में दो के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.