गंगापार, मई 15 -- महिला सशक्तिकरण के तहत शुक्रवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान महिला समूह को आवंटित की गई है। अब गांव में राशन वितरण की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। बहरिया ब्लॉक के सराय सुल्तान में ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व निर्धारित समय पर बैठक आयोजित कर चयन प्रक्रिया शुरू की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, संबंधित अधिकारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच के बाद नियमों के अनुसार पात्रता का सत्यापन किया गया। जांच में एकता स्वयं सहायता समूह पात्र पाया गया, जिसके बाद समिति ने सर्वसम्मति से समूह को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित कर दी। ग्राम सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समूह द्वारा निर्धारित नियमों के तहत आवेदन किया गया था ...