जहानाबाद, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुलासगंज में जीविका दीदियों का हुआ कार्यक्रम हुलासगंज, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुलासगंज प्रखंड के दोनों क्लस्टर फेडरेशन प्रकृति सीएफ एवं नया सवेरा सीएफ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में दोनों सीएफ की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ-साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदी एवं जीविका कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं ने संगठन की उपलब्धियों, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार ने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.