हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। महिलाओं ने दो आरोपियों पर समूह के नाम पर एंठने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने इस मामले में सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं शक्रवार को सदर कोतवाली पहुंचीं। उनका आरोप था कि दो आरोपियों ने समूह के नाम पर उनसे रूपए एंठ लिए हैं। ओढ़पुरा निवासी रामवीरी पत्नी अमर सिंह ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि दो आरोपियों ने उनका समूह कराया। इसमें उनके अंगूठे के निशान व हस्ताक्षर करा लिए। रूपए अपने पास रख लिए थे। आरोप है कि अगले दिन जब वह रूपए लेने गईं तो आरोपियों ने रूपए नहीं दिए। आरोपियों ने अभी तक रूपए वापस नहीं किए हैं। पीड़त महिला ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.