वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। सर्किट हाउस सभागार में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उसी प्रयास को पंख लगे। एनआरएलएम विभाग और जीएमआर वारालक्ष्मी के बीच करार हुआ है, जिसमें समूह की महिलाओं को प्रति पिंक ऑटो खरीदने लिए 35 हजार रुपये संस्था देगी। प्रशासन बिना ब्याज के 2.5 लाख रुपये तक का ऋण सीएम उद्यमिता योजना के तहत उपलब्ध करा रहा है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 160 पिंक ऑटो के लिए संस्था के साथ अनुबंध किया गया है। संस्था महिलाओं को पिंक ऑटो उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षण और ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाएगी। उन्होंने बताया कि एक ऑटो की कीमत बाजार में 3 से 3.5 लाख रुपये है। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.