समूह की सखियों का धरना, सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थ, अक्टूबर 2 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत समूह सखियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान में मिल रहे दो हजार रुपये मासिक मानदेय को बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने समेत विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की है। समूह सखियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी, सहनाज, रीता, कविता, सावित्री, दिव्यां, सीमा श्रीवास्तव और बंदना शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Mau News: समूह सखियों ने 20 हजार रुपये मानदेय करने की उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.