धनबाद, जुलाई 29 -- मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) में बुधवार को भारत रत्न एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान उद्योगपति जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ जेआरडी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इससे पहले टाटा के जीवन मूल्यों पर आधारित चलचित्र भी दिखाया गया। मौके पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने टाटा के आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन और कार्य-व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा की सच्चा नेतृत्व केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, नैतिकता, उत्कृष्टता, उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं से निर्मित होता है। यही मूल्य आज भी टाटा समूह की कार्यसंस्कृति और विश्वसनीयता की आधारशिला हैं।

कार्यक्रम की शुरुआतजेआरडी टाटा के निधन पर भारतीय संस...