समूह की रुपये को लेकर विवाद, बहू ने सास का सिर फोड़ा
गोरखपुर, अगस्त 7 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में समूह की किश्त के रुपये को लेकर हुए विवाद में बहू ने अपनी सास पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में सास गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता सोनमती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहू ने उनसे समूह की किस्त के रुपये निकालने के लिए कहा था। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में बहू ने घर में रखा डंडा उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। सिर से खून बहने लगा तो परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.