विकासनगर, मई 30 -- साहिया, संवाददाता। कालसी ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत भंजरा के पजिटीलानी में शनिवार को प्रगति सीएलएफ आजीविका मिशन द्वारा महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि आजीविका मिशन के तहत क्षेत्र की महिला समूह कृषि, अचार निर्माण और मशरूम उत्पादन जैसे विविध कार्य कर रही हैं। इन कार्यों के लिए मिशन द्वारा समूहों को 28 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। समूह ने अभी तक तीन लाख का लाभांश अर्जित किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ कालसी ब्लॉक के सहायक खंड विकास अधिकारी प्रकाश बैतवाल ने किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। उन्होंने समूह की महिलाओं को आधुनिक उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी ताकि भविष्य में उनका लाभांश और बढ़ सके। आजीविका मिशन ...