समूह की महिलाओं को मिलेगा आयुष्मान का सुरक्षा कवच
सोनभद्र, अगस्त 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ अब उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 3 लाख 55 हजार महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एनआरएलएम के उपायुक्त रविंद्र वीर सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की पात्र महिलाओं को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए समूह स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में वर्तमान में करीब 16,500 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 1 लाख 96 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। शासन से 3.55 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए शेष 1 लाख 59 हजार महिलाओं को नए समू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.