शामली, सितम्बर 2 -- कैराना। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पहल शुरू की गई है। संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराकर ई-रिक्शा दिलाए गए हैं। इन ई-रिक्शाओं के जरिए महिलाएं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंजीठ की छात्राओं को विद्यालय तक लाने और घर पहुंचाने का कार्य करेंगी। बुधवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी की मौजूदगी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंजीठ की प्रधानाचार्य गुड़िया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच ई-रिक्शा संचालन को लेकर अनुबंध हुआ। इसके बाद ई-रिक्शाओं की चाबी विद्यालय प्रबंधन को सौंपी गई और उनके ...