समूह की महिलाओं को मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया
मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। विकास खंड छानबे के ग्राम गोपालपुर स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार एवं लिंकेज कंपनी की ओर से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, मशीन संचालन एवं प्लास्टिक प्रसंस्करण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित संग्रहण, छटाई, श्रेडिंग और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कंसल्टेंट, एडीओ पंचायत भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए प्लास्टिकमुक्त ग्राम पंचायत एवं स्वच्छता अभियान को सशक्त करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.