मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। समूह की महिलाओं को बागवानी से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक ब्लाक में समूह की महिलाओं को नर्सरी स्थापित करने के लिए 11 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। वहीं, इतनी ही धनराशि समूह की महिलाओं को लगानी होगी, जिससे समूह की महिलाएं फल, सब्जी और विभिन्न प्रजाति के फूलों को नर्सरी तैयार कर आसानी से बेच सकेंगी। इस पहल से न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगी। वहीं, ग्राम पंचायत स्तर पर बागवानी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। अब ग्रामीणों को बागवानी के लिए फल, फूल और सब्जी का पौधा खरीदने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक ब्लाक में समूह की महिलाओं के माध्यम से एक नर्सरी स्थापित कराई जाएगी। लगभग 17 बिस्वा में स्थापित की जाने वाली नर्सरी पर कुल 22 लाख रुप...