समूह की महिलाओं को कॉस्मेटिक सामग्री बनाने की दी जानकारी
गाजीपुर, जुलाई 15 -- रेवतीपुर / सेवराई। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में रेवतीपुर सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने संबंधित समूह की महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए कहा। समूह की महिलाओं द्वारा हैंड वॉश, फिनायल, हार्पिक, अगरबत्ती, रेडीमेट कपड़े, झाड़ू, मसाले, जैसे तैयार प्रोडक्ट करने के साथ ही कॉस्मेटिक के सामानो की जानकारी दी गयी। साथ ही महिलाओं की ओर से कृषि कार्य करने की भी जानकारी दी गयी। डीएम ने प्रोडक्ट के क्वालिटी में किसी भी प्रकार की कंप्रोमाइज नहीं करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि उच्च गुणवत्ता वाला प्रोडक्ट तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.