समूह की महिलाओं को और अधिक काम देने के निर्देश
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को समूहों को ज्यादा काम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े समूहों की महिलाओं को नियमित रूप से काम मिले, इसके लिए विभागों के स्तर पर समन्वय बढ़ाया जाए। सीडीओ ने कहा कि समूहों की महिलाओं को केवल समूह गठन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी क्षमता और कौशल के अनुसार सरकारी योजनाओं व विभागीय कार्यों से जोड़ा जाए। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराया जा सकता है, उनमें समूह की महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.