रामपुर, सितम्बर 24 -- रामपुर। चमरौआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मड़ैयान उदयराज में बुधवार को स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। इसमें समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में अधिकारियों ने महिलाओं से समूह की गतिविधियों और उनके माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। डीसी एनआरएलएम दुर्योधन, जिला विकास अधिकारी हरिश चंद्र प्रजापति और बीडीओ चमरौआ प्रमोद कुमार सिंह ने समूह की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने महिलाओं से समूह के संचालन, आय-व्यय और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ...