समूह की महिलाएं संभालेंगी आईपीपीबी की जिम्मेदारी
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज,संवाददाता। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डाक विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं संयुक्त रूप से करेंगी। इसके माध्यम से महिलाएं बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर गांव और कस्बों में लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएंगी। योजना के तहत समूह की महिलाएं खाता खोलने, पैसा जमा करने, निकासी कराने और अन्य बैंकिंग सेवाएं संचालित करेंगी। इसके लिए समूह में कम से कम 10 महिलाओं का होना अनिवार्य रखा गया है। साथ ही महिलाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल निर्धारित की गई है।डाक विभाग का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। विभाग की ओर से चयनित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.