मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार, सीडीओ विशाल कुमार और एडीएम (वि/रा) अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में शनिवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सौ विभागीय स्टेकहोल्डर के साथ सिटी व कोन ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की सौ महिला महिलाएं शामिल हुईं। उन्हें आपदा प्रबंधन में सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय कुमार सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन का आधार क्षमता निर्माण, पूर्व तैयारी और समन्वित प्रतिक्रिया है। उन्होंने बहु-आपदा दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि बाढ़ के साथ डूबने की घटनाएं भी जनपद में गंभीर समस्या बनती जा रही हैं, जो अक्सर लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण होती हैं। घाटों, नदियों व जलाशयों के आसपास सतर्कता जरूरी है।एनडीआरएफ के टीम कमांड...