लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- ग्राम पंचायत ऊंचगांव के श्रीराम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। होली के त्योहार पर इस हर्बल गुलाल का प्रयोग होगा। केमिकलयुक्त गुलाल त्वचा को नुकसान पहुंचा जा सकता है जबकि हर्बल गुलाल पूरी तरह से सुरक्षित है। समूह की महिलाएं बिना किसी रसायन के हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। बीडीओ धौरहरा ने बताया कि समूह की महिलाएं गुलाल बनाने में हरी पालक, चुकंदर, अरारोट पाउडर, गुलाब और गेंदा के फूलों का उपयोग कर रही हैं। खास बात यह है कि मंदिरों से एकत्रित गुलाब और गेंदा के फूलों का भी सदुपयोग किया जा रहा है। समूह की सदस्य शालू ने बताया धौरहरा के राम वाटिका मंदिर, खमरिया के हनुमान मंदिर,शक्ति पीठ,लखीमपुर के वीर बाबा हनुमान मंदिर व संकटा देवी मंदिर से भी फूल एकत्र किए जाते हैं। बीडीओ संदीप कुमार तिवारी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.