समूह की महिलाएं तैयार करेंगी परिषदीय बच्चों की ड्रेस
गाजीपुर, जून 24 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय परिसर देवकली में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए समूह की महिलाओं द्वारा सिली गई ड्रेस वितरित की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों को इसके लिए प्रेरित करें, ताकि स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और उनकी आय में वृद्धि हो। बैठक में शिक्षकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। टाटा पावर सोलर रूफ के प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.