समूह की बहनों ने डीएम को बांधी आत्मनिर्भरता की राखी
सोनभद्र, अगस्त 25 -- सोनभद्र। रक्षाबंधन से पहले स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की कलाई पर अपने हाथों से तैयार राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। यह राखी केवल स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की कहानी भी बयां कर रही थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के 30 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 150 महिलाएं राखी बनाने का काम कर रही हैं। अब तक वे करीब 20 हजार राखियां तैयार कर चुकी हैं, जिनकी बिक्री से महिलाओं को लाखों रुपये की आय होने की उम्मीद है। डीएम ने महिलाओं के बीच बैठकर राखी बनाने की प्रक्रिया देखी और उनके हुनर की सराहना की। यह भी पढ़ें- Sitapur News: स्वयं सहायता समूहों की राखियों से सजेगी भाइयों की कलाई डीएम ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़कर महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.