उरई, दिसम्बर 29 -- उरई। अहिल्याबाई समूह की महिलाओं ने डीएम को मांग पत्र देते हुए गौशाला में चारों ओर जाली लगाऐ जाने की मांग की कहा जंगल से आने वाले जानवरों से गायों को खतरा रहता है। सोमवार को अहिल्याबाई संगठन द्वारा संचालित समूह की महिलाओं ने डीएम के यहां पहुंचकर मांग पत्र देते हुए बताया कि नूनवई व सैदनगर समूह द्वारा गौशालाओं को चलाए जा रहा है। जंगलों से आने वाले जंगली जानवर गायों को क्षति पहुंचा रहे हैं। समूह ने मांग की है कि गौशाला में चारों ओर लोहे की जाली लगवाई जाए। जिससे गौशाला में गायों को सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान अर्चना, सावित्री देवी, मायादेवी, सुलेश, ऊषा, सरोज देवी, सीमा, सविता सहित उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...