कौशाम्बी, अगस्त 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी के फतेहपुर सहाबपुर में समूह की महिला सदस्य को अध्यक्ष व उसके पति ने एक अन्य के साथ जमकर पीटा। किस्त का रुपया बैंक में जमा न करने के विरोध पर घटना हुई थी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर सहावपुर गांव की गोमती देवी पत्नी बलवंत सिंह महिला समूह की सदस्य थीं। गोमती देवी ने समूह से किस्त पर 85 हजार रुपया लिया था। गोमती देवी का आरोप है कि वह किस्त का रुपया अध्यक्ष उमा देवी को देती थी। बैंक जाकर उसने पता किया तो बताया गया कि किस्त जमा नहीं की गई। एक अप्रैल 2025 को दस बजे अध्यक्ष उमा देवी, अपने पति गुलशन कुमार व गांव के ही पल्टू पुत्र पंचम के साथ आई और कहा कि किस्त का रुपया जमा करो। जब उसने कहा कि उसकी किस्त का पैसा उन्होंने बैंक में नहीं जमा किया है। अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.