प्रयागराज, सितम्बर 26 -- विकासखंड भगवतपुर स्थित राजरानी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रयाग संकुल संघ, परिवर्तन संकुल संघ और प्रगति संकुल संघ की वार्षिक आमसभा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इलाहाबाद पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. नीता सिंह मौजूद रहीं। आमसभा में तीनों सीएलएफ से जुड़ी करीब 300 महिलाएं शामिल हुईं। प्रत्येक सीएलएफ से करीब 100 समूह सखियां जुड़ी हैं। बताया गया कि शहर पश्चिमी क्षेत्र की करीब 30 से 35 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओ...