समूहों से जोड़ी जाएंगी 3.44 लाख महिलाएं
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- समूह से जोड़कर महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने पर सरकार का फोकस है। जिले में 3.44 लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ा जाएगा। यह वह महिलाएं हैं जो राशन कार्ड में दर्ज हैं। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए कोटे की दुकानों पर व्यवस्था की जा रही है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि समूह गठन की रोज समीक्षा की जाएगी। जिले में 32000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। सरकार ने जिले में 4,48,926 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इनमें से अब तक 1,04,930 महिलाओं को जोड़ा जा चुका है, जबकि शेष करीब 3.44 लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में बनेंगे 15855 स्वयं सहायता समूह, महिलाओं को मिलेगा रोजगार सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी बीडीओ के साथ बैठक कर रणनीति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.