बागपत, फरवरी 21 -- बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। योजना के लाभार्थियों को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर समूहों का गठन कराया जाएगा। जिससे महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बना सके। पात्र लाभार्थियों से विभाग की ओर से संपर्क किया जाएगा। कच्चे आवास में रहने वाले लोगों के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण संचालित की जा रही है। जिले में सैकड़ों लोगों को योजना का लाभ मिला है। अब उनकी उम्मीदों को और बड़े पंख लगाने की तैयारियां की जा रही है। योजना के पात्र लाभार्थियों को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की ओर बढ़ाया जाएगा। लाभार्थी परिवार की महिलाओं को घर पर ही रोजगार की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। शासन ने इसकी सूची ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.