कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के प्रचार-प्रसार के तहत सोमवार को ब्लॉक सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वरोजगार मनोज कुमार वर्मा ने समूह सखियों को संबोधित किया किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। समूह गठन के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। सिराथू ब्लॉक में कार्यरत 440 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद कर प्रत्येक समूह सखी को अपनी ग्राम पंचायत में कम से कम पांच नए समूह बनाने का लक्ष्य दिया गया। जिला मिशन अधिकारी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि समूह गठन के बाद मिलने वाली सरकारी सहायता राशि में वृद्धि की गई है। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने आरसेटी कार्यालय में कौशल विकास का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.