समूहों के बैंक खाते खोलने पर दिया गया विशेष जोर
जौनपुर, जून 21 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के सभागार में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी राशन कार्डधारक परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति बैंक शाखाओं के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने स्थानीय बैंक शाखाओं द्वारा अपेक्षित सहयोग न मिलने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। इस पर अग्रणी जिला प्रबंधक हर्षमन कुमार ने विषय को गंभीरता से लेते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए तथा समूहों को बैंकिंग सेवाओं से शीघ्र जोड़ा जाए। बैठक में विभिन्न विकास कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.