औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि बढ़ाए जाने के फैसले से जिले के गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी टालने वाले अभिभावकों को सहारा मिलेगा और अधिक से अधिक कन्याओं का विवाह सम्मानपूर्वक हो सकेगा। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कई परिवार केवल आर्थिक अभाव के चलते बेटियों के विवाह को लेकर चिंतित रहते हैं। शादी के खर्च, आवश्यक सामान और आयोजन की व्यवस्था करना उनके लिए कठिन हो जाता है। योजना की बढ़ी सहायता राशि से ऐसे परिवारों का बोझ कम होगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले सीमित मदद के कारण कई लोग योजना से नहीं जुड़ते थे, लेकिन अब बढ़ी धनराशि उन्हें प्रोत्साहित करेगी। योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में पात्र कन्याओं का विवाह प्रशासन की देखरेख मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.