समुद्र में मौत का मंजर: यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से निकले जहाज पर अटैक, 4 भारतीयों की मौत
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के समीप रूसी क्रूज मिसाइल हमले में एक मालवाहक जहाज पर भीषण आग लग गई, जिसमें चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले में एक अन्य भारतीय नाविक घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई की शाम को ओडेसा पोर्ट से रवाना होते समय MV गोल्डन लियो नामक जहाज पर हमला किया गया। उस समय जहाज पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय भी शामिल थे। हमले में चार भारतीयों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।MEA ने कड़ा विरोध जताया मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय मिशन पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और प्रभावित नाविकों को हर संभव सहायता मुहैया कराने की कोशिश कर रहा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.