नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- तमिलनाडु के पूम्पुहार में समुद्र के अंदर हुई खुदाई में चोल काल की डूबी हुई बंदरगाह नगरी कावेरीपूम्पट्टिनम से जुड़े कई महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं। पूम्पुहार शुरुआती चोल साम्राज्य के समय एक बड़ा समुद्री व्यापार केंद्र था। करीब चौथी से पांचवीं शताब्दी ईस्वी के आसपास बाढ़ और समुद्री बदलावों के कारण शहर का बड़ा हिस्सा समुद्र में समा गया था। 2026 के अभियान में पश्चिम एशिया के एक 'टॉरपीडो जार' का टुकड़ा, चार बड़े गोलाकार मिट्टी के कुएं और 250 से ज्यादा मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े मिले। टॉरपीडो जार एक लंबा, संकरा और दोनों तरफ से कुछ हद तक नुकीला मिट्टी का बड़ा बर्तन होता है। इसका प्रयोग जैतून का तेल जैसे तरल पदार्थ रखने के लिए किया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...