नई दिल्ली, मई 31 -- तुर्की के प्रसिद्ध रिसॉर्ट शहर मारमारिस के पास समुद्री डाकुओं की थीम वाली लोकप्रिय पार्टी बोट 'बिग बॉस डायमंड' शुक्रवार को अचानक डूबने लगी। नाव पर सवार 148 पर्यटकों, जिनमें 20 बच्चे भी शामिल थे, को अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूदना पड़ा। हालांकि, स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमों की त्वरित कार्रवाई से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी की जान नहीं गई और न ही किसी को गंभीर चोट आई। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नाव मारमारिस से पैराडाइज आइलैंड की पांच घंटे की यात्रा पर रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान नाव एक तरफ झुक गई और तेजी से पानी भरने लगी। इस पर सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। एक पर्यटक ने बताया कि इंजन खराब हो जाने के कारण यह घटना हुई। दूसरे यात्री ने राहत जताते हुए कहा कि बोट से बाहर निकलकर जिंदा बच ...