नई दिल्ली, जून 21 -- समुद्र में अब दुश्मन की खैर नहीं. भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अपनी ताकत का तूफान खड़ा करते हुए तीन 'गेम चेंजर' स्वदेशी जहाजों को एक साथ कमीशन कर दिया। पीएम मोदी ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE) में आयोजित भव्य समारोह में स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस दूनागिरी, सर्वेक्षण पोत आईएनएस संशोधक और तटीय पनडुब्बी-रोधी युद्धपोत आईएनएस अग्रे को नौसेना में शामिल किया। ये तीनों जहाज भारतीय नौसेना की लड़ाकू क्षमता को अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाएंगे। भारत के इस कदम से चीन और पाकिस्तान अभी से ही टेंशन में हैं। बताया जा रहा है कि यह कमीशन न केवल समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती देगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीनों जहाज पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और तकनीक पर आधारित...