जमशेदपुर, मई 13 -- एनआईटी जमशेदपुर का इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग समुद्र के भीतर रोबोट के संचालन पर रिसर्च को बढ़ावा देगा। इसके लिए संस्थान पानी के भीतर रोबोटिक संचार तकनीक पर एक विशेष फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन करेगा। इसमें एनआईटी पटना सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुद्र के भीतर संचालित होने वाले रोबोट्स के कुशल संचालन, डेटा ट्रांसफर और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाली चुनौतियों पर विमर्श करना है। इस तकनीकी पहल में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षक और शोधकर्ता शामिल होंगे, जिन्हें पानी के भीतर संचार की जटिलताओं और आधुनिक नेटवर्क प्रोटोकॉल से अवगत कराया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र विज्ञान, रक्षा और पर्यावरणीय निगरानी के क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.