समुद्र का संतुलन बनाए रखने में छोटे जीवों की बड़ी भूमिका
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिकों ने समुद्र में रहने वाले बहुत छोटे और कम संख्या में पाए जाने वाले छोटे जीवों को लेकर अहम खुलासा किया। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये छोटे जीव समुद्र के पूरे पर्यावरण को संतुलित रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र के ये सूक्ष्म जीव पोषक तत्वों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने, समुद्री जीवों के भोजन की व्यवस्था बनाए रखने और पृथ्वी के मौसम एवं जलवायु को संतुलित रखने में मदद करते हैं।शोधकर्ताओं ने दुनिया के अलग-अलग समुद्री इलाकों से लिए गए 4,600 से ज्यादा नमूनों का अध्ययन किया। इनमें गर्म, सामान्य और बेहद ठंडे समुद्री इलाके शामिल थे।अध्ययन में पता चला कि समुद्र में कुछ ऐसे सूक्ष्मजीव होते हैं जो संख्या में बहुत कम हैं, लेकिन उनका काम बेहद महत्वपूर्ण है। ये समुद्र में रहने वाले दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.