समुद्री जहाज पर नौकरी के बहाने ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-63 और साइबर थाने की टीम ने समुद्री जहाज पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर व्यापक स्तर पर ठगी वाले कॉल सेंटर का मंगलवार को पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य अब तक 150 से अधिक बेरोजगार युवकों से रकम ऐंठ चुके हैं। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ठगी का कॉल सेंटर थाना क्षेत्र में सी जोन रिक्रूटमेंट एंड ट्रेनिंग नाम से चलाया जा रहा था। यहां से लोगों को क्रूज (समुद्री जहाज) पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप्स के जरिए अपनी फर्जी कंपनी का प्रचार करते थे। वे लोगों को आकर्षक ऑफर देकर क्रूज पर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। खासकर ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.