नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने सोमवार को देश और विदेश में समुद्री जहाज पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया पुलिस ने सेक्टर-73 स्थित व्यावसायिक भवन से चार युवती समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार में 350 से अधिक लोगों से करीब सवा करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गोपनीय सूचना पर जांच के दौरान सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट के पास दो संदिग्ध दिखे। दोनों पुलिस को देखकर एंथुरियम बिजनेस पार्क में घुस गए। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया तो दोनों संदिग्ध के साथ-साथ आठवीं मंजिल पर मैसर्स रिक्रूट सर्विस नाम से संचालित कार्यालय से चार युवतियों को भी पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर कस्बे के ...