बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- गांव अट्टा स्थित बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की यूकेजी कक्षा में समुदाय सहायकों पर इंटर हाउस गतिविधि कराई गई। इस गतिविधि में चारों हाउस के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे डॉक्टर, पुलिस, शिक्षक, नर्स और फायरमैन बनकर आए। बच्चों ने अच्छे से अपने-अपने किरदार को प्रस्तुत किया और बताया कि समुदाय सहायक समाज में कितना महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंशु भाटी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के विकास में सहायक होती हैं। चेयरमैन अमित नागर ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.