सिमडेगा, अप्रैल 23 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चुंदियारी तेतरटोली गांव में समुदाय संचालित सोलर माइक्रो ग्रिड परियोजना का शुभारंभ किया गया। चुंदियारी गांव सहित आसपास के कई गांव लंबे समय से बिजली की सुविधा से वंचित थे। जिसके कारण ग्रामीणों को दैनिक जीवन, बच्चों की शिक्षा तथा आजीविका से जुड़े कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समुदाय संचालित सोलर माइक्रो ग्रिड परियोजना के माध्यम से अब इन क्षेत्रों में पहली बार स्थायी एवं स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। परियोजना के संचालन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम उर्जा समिति को सौंपी गई है। यह समिति गांव के स्थानीय लोगों द्वारा गठित है, जो सोलर ग्रिड के प्रबंधन, देखभाल एवं सुचारू संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर स्वामित्व एवं दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.