बरेली, नवम्बर 21 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। समुदाय विशेष के आरोपी ने विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और एक लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता जब युवक के घर पहुंची तो उसके मां-बाप ने मारपीट कर वहां से भगा दिया। इस मामले थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी और साल भर पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद उसकी मुलाकात चावल मंडी जोगीनवादा निवासी शोईब से हुई। शोईब ने खुद को अविवाहित बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शोईब अक्सर उसके घर भी आता-जाता था और इसी दौरान उसने विधवा से एक लाख रुपये भी ले लिए। अब उसने शादी से इनकार कर दिया और उनके रुपये भी नहीं लौटा रहा है। चार दिन पहले शोईब ने उनसे मारपीट की तो वह शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.