फिरोजाबाद, मार्च 5 -- थाना दक्षिण पुलिस ने दबंगई कर दुकानदार पर कातिलाना हमले के समुदाय विशेष के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह थाना दक्षिण ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके बारे में पता चला था। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम आसिफ पुत्र वहीद, इमरान पुत्र जमील अहमद, परवेज अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी किशन पान वाली गली थाना दक्षिण बताए है। पुलिस ने उसे पत्थर वाली गली से गिरफ्तार किया है। पुलिस को तीनों की तलाश थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.