मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर द्वारा समुदायिक मध्यस्थता : मुकदमेबाजी मुक्त ग्रामीण भारत की ओर अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ बीते 11 मई से किया गया है। यह कार्यक्रम आगामी 25 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छोटे-मोटे विवादों का समाधान अदालत जाने से पूर्व मध्यस्थता, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से कराना है, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी को कम किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पायलट परियोजना की सफलता के बाद इसका विस्तार अन...