समुचित विकास के वादे को किया जा रहा है पूरा : सभापति
खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत दाननगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर सभापति अर्चना कुमारी ने की। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जलजमाव और निकासी की समस्या से जूझ रहे दाननगर के निवासियों को अब इस नाला निर्माण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात के मौसम में प्रमुख सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, जिससे आवागमन भी सुगम हो जाएगा। इस दौरान अपने संबोधन में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.