हाजीपुर, मार्च 7 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी में कटाव पीड़ित परिवारों को अबतक गृह क्षति का मुआवजा नहीं मिला है। जबकि कटाव हुए महीनों बीत गए है। कटाव से पीड़ित 47 परिवारों की पहचान कर कागजी करवाई की गई। लेकिन आज तक इन परिवारों को गृह क्षति का मुआवजा नहीं मिला। इसको लेकर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के पंचायत सदस्य मिथिलेश राय ने डीएम को आवेदन देकर सभी प्रभावित परिवारों को जल्द गृह क्षति का मुआवजा राशि के भुगतान करने का अनुरोध किया है। आवेदन में कहा गया है कि गनियारी में कटाव में गंगा नदी में समाहित हुए घरों की आपदा राहत कोष से अभी तक गृह क्षति की राशि नहीं दी गई है। कहा है कि लगभग छह महीने पूर्व आए बाढ़ में गनियारी गांव के सैकड़ों घर गंगा में विलीन हो गए। जिसमें से मात्र 21 व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.