बांका, मार्च 30 -- बांका,निज संवाददाता। बांका जिले के समुखियामोड़ स्थित पुलिस लाइन के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एटीएम मशीन जल्द ही स्थापित होने जा रहा है। इसको लेकर आवश्यक आधारभूत संरचना का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और अप्रैल महीने के पहले सप्ताह तक एटीएम के क्रियाशील होने की संभावना जताई जा रही है। यह पहल खास तौर पर पुलिस केंद्र में रह रहे प्रशिक्षु सिपाहियों,महिला एवं पुरुष पुलिस पदाधिकारियों, आरक्षियों और उनके परिवारजनों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। अब तक इस परिसर में किसी भी बैंक का एटीएम उपलब्ध नहीं था,जिसके कारण यहां रहने वाले पुलिसकर्मियों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए भी करीब 5 किलोमीटर दूर बांका मुख्यालय जाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ ड्यूटी के बीच असुविधा भी होती थी। एटीएम मशीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.