वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ागांव में तीन माह पुराने समीर हत्याकांड में फरार 50 हजार का इनामी मनीष यादव उर्फ महादेव पुणे में एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने उसे मानगांव इलाके (हिंजवड़ी) में पकड़ा। वह कई महीने से फरार था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसटीएफ डीएसपी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव और रामू यादव 25 दिसंबर, 2025 को बाइक से जा रहे थे। दयालपुर गांव (बड़ागांव) के पास खड़े लोगों से उनकी टक्कर हो गई। इससे उनका उनसे विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक व्यक्ति ने रामू यादव को गोली मार दी। हमलावरों की फायरिंग में समीर सिंह भी घायल हो गए। गोली लगने घायल दोनों व्यक्तियों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान समीर सिंह की मौत हो गई। बड़ागांव थाने में आरोपी ...