मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर अधिवक्ता समीर की हत्या में तीन आरोपियों को फांसी की सजा के विरुद्ध बचाव पक्ष हाईकोर्ट में अपील दायर करेगा। जल्द ही हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी जाएगी। अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि एक आरोपी को सात साल की सजा सुनाई गयी थी।गत 15 अक्तूबर 2019 को पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता समीर सैफी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी सिंगोल अल्वी, शालू उर्फ अरबाज, सोनू उर्फ रिजवान निवासीगण गढीगोरवान बकरा मार्केट को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने अधिवक्ता की हत्या करने के बाद शव को सिकरी के जंगल में दबा दिया था, जिसमे आरोपी दिनेश निवासी सिकरी ने भी सहयोग किया था। इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाध...